
Deoghar: सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़ कर सुरक्षित तरीके से भेजा जा रहा है गौशाला
देवघर-उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है।
इस कड़ी में मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों में यत्र-तत्र बढ़ती संख्या में घुम रहे सांडों को श्रद्धालुओं व आमजनों से सुरक्षित करने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बीती देर रात से नगर आयुक्त श्री राहुल सिंहा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा चली इस अभियान में अभी तक दर्जन भर सांड़ को पकड़ कर सुरक्षित तरीके से गौशाला भेजा गया।
इसके अलावे नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी कि पलामु की एजेंसी राम नंदन वेलफेयर सोसायटी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सांडो के साथ आवारा पशुओं को पकड़ने का काम सौपा गया है। इस कड़ी में नगर निगम द्वारा सांडो को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
साथ हीं जितने भी आवारा जानवर शहर के सड़कों पर घुम रहे है, उन्हें नगर निगम द्वारा पकड़ कर गौशाला पहुंचाया जायेगा। इसके अलावे नगर आयुक्त ने पशुपालकों से अपिल की है कि अपने जानवर को सड़क पर न छोड़े।ऐसा करने पर नगर निगम उन्हें पकड़ने के बाद गौशाला में देगा और पशुपालको से जुर्माना भी वसुल किया जायेगा और यह अभियान निरंतर चलाया जायेगा।