
Deoghar: नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन को दिया झारखंड में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य।
देवघर। शनिवार को नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी का देवघर आगमन हुआ। देवघर पहुंचने के बाद वह तपोवन रोड स्थित नरेंद्र मोदी विकास मिशन के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
जहां उनका भव्य स्वागत अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
साथ ही संगठन का विस्तार कर मजबूत बनाने की दिशा में तन मन धन से कार्य करें। मौके पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन को झारखंड में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य के साथ बंगाल में प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दिया।
मौके पर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बिहार के नवादा ज़िला उपाध्यक्ष सिंटू साह, शंकर प्रसाद वरिष्ठ कार्यकर्ता बिहार काशीचक उपस्थित थे।