
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
Deoghar : नव वर्ष पर शराब का नशा सर चढ़ कर बोला, राज्यभर में 27.52 करोड़ के शराब की हुई बिक्री।
देवघर। नये साल के पहले दिन राज्य में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है। 30 दिसंबर से एक जनवरी तक राज्य में लगभग 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ की शराब बिकी। जबकि, एक जनवरी को 18 से 19 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा जारी होना बाकी है।
वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ की शराब बिकी थी, जबकि इस बार 31 दिसंबर को लगभग 3.50 करोड़ रुपये अधिक की शराब बिकी। राज्य में सबसे अधिक शराब की बिक्री रांची में हुई। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और सरायकेला का नंबर आता है।
इन जिलों में लोग 31 दिसंबर को दो करोड़ से अधिक की शराब पी गये। बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़ में 31 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई। राज्य में सबसे कम 19.65 लाख रुपये की शराब की बिक्री जामताड़ा में हुई।
रांची में आठ करोड़ की शराब बिकीरांची में भी शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई। शहर में 31 दिसंबर को 5.10 करोड़ की शराब की बिक्री हुई। एक दिन में अधिकतम 4.62 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अब तक का रिकॉर्ड रांची के नाम था।
एक जनवरी को लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई। 31 दिसंबर व एक जनवरी को मिलाकर रांची में आठ करोड़ की शराब बिकी।
1800 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब से 2700 करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक लगभग 1800 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हो गया है।