
Deoghar: झारखंड की टीम नागपुर में दिखाएगी दम, देवघर के संजीव झा बनाए गए कोच
देवघर। महाराष्ट्र के नागपुर में 20 से 22 जून 2025 तक आयोजित होने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी अपनी ताकत दिखाएगी। इस बार झारखंड कुश्ती टीम के कोच के रूप में देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने दी। उन्होंने बताया कि संजीव झा पहले भी कई बार राज्य टीम के कोच रह चुके हैं और उनके अनुभव का लाभ टीम को निश्चित रूप से मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम 19 जून को टाटानगर से नागपुर के लिए रवाना होगी।
टीम के सभी सदस्य प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शानदार प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर तैयारी में जुटे हैं।
संजीव झा को मिली इस जिम्मेदारी पर देवघर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित कुमार, कौशल सिंह, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, मनोरंजन सिंह नीलेश, आशा कुमारी, सरिता सिंह, आशीष कुमार झा, रौनक सिन्हा, गौरव राज, आशीष पांडेय, मुन्ना राउत और दशरथ कुमार शामिल हैं।
झारखंड टीम इस राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करने को तैयार है।