
Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस पर देवघर में ध्वजारोहण का समय निर्धारण, केकेएन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
देवघर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त को केकेएन स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां प्रातः 9:10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर भी निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि 14 स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण कार्यक्रम तय किए गए हैं। समय-सारणी इस प्रकार है।
1. उपायुक्त गोपनीय शाखा, देवघर – सुबह 8:00 बजे
2. रोहिणी शहीद स्थल, देवघर – सुबह 8:20 बजे
3. जिला परिषद कार्यालय, देवघर – सुबह 8:40 बजे
4. नगर निगम, देवघर – सुबह 8:40 बजे
5. देवघर स्टेडियम – सुबह 9:10 बजे (मुख्य समारोह)
6. समाहरणालय, देवघर – सुबह 10:00 बजे
7. विकास भवन, देवघर – सुबह 10:05 बजे
8. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर – सुबह 10:15 बजे
9. अनुमंडल कार्यालय, देवघर – सुबह 10:20 बजे
10. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, देवघर – सुबह 10:25 बजे
11. नगर थाना, देवघर – सुबह 10:30 बजे
12. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर – सुबह 10:45 बजे
13. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, देवघर – सुबह 11:00 बजे
14. पुलिस लाइन, देवघर – सुबह 11:00 बजे
15. सरस कुंज – सुबह 11:40 बजे
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से समय पर पहुंचने और गरिमा एवं उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने की अपील की है। साथ ही, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का भी आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षा बल भाग लेंगे।