
Deoghar: बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ़ पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा।
देवीपुर प्रखंड के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी मैजिक के भरोसे है गोड्डा लोकसभा
देवघर। जैसे जैसे संथाल परगना प्रमंडल में आखरी चरण के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही देवघर जिला भाजपा खेमें में भगदड़ मच रही है।इसी क्रम में गोड्डा के निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुवे के खिलाफ बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
गोड्डा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुवे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है?बीजेपी के जो नेता और पदाधिकारी कल तक उनके साथ थे उनके समर्थन में कुछ भी कर गुजरने का दावा करते थे, आज वही सब निशिकांत दुवे के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं।
देवीपुर प्रखंड के कई पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया है।सभी निशिकांत दुवे पर आरोप लगा रहे हैं कि इनके द्वारा ओबीसी कास्ट के लोगों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है और आक्रोशित हो पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।
वहीं यह आवाज बहुत दूर तक जानें कि सम्भावना व्यक्त की जा रही है जो आने वाले चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के लिए संकट खड़ा कर सकता है? वैसे नाराज लोगों को मनाया भी जा सकता है ऐसा पार्टी के कुछ लोगों का कहना और मानना है।बहरहाल पूर्व में भी भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुवे पर अपने परिवार के लोगों को मंचों और अखबारों में तबज्जो देनें का आरोप लगा चुके हैं।
वैसे इस तरह की स्थिति में वर्तमान में गोड्डा लोकसभा का रण अब मोदी मैजिक के भरोसे दिखता प्रतीत होता है वैसे गोड्डा लोकसभा में आखरी चरण में एक जून को मतदान होना है।