
Deoghar: स्टार प्रचारक की रूप में अन्नू कान्त दुबे के नेतृत्व में भाजपा की बाईक रैली
जीत को लेकर आस्वस्त हैं भाजपाई
देवघर। आखरी चरण के चुनाव की शोर अब रुक गई और इसी के साथ अब डोर टू डोर केम्पेनिंग की शुरुवात भी।बहरहाल आखरी चरण में चुनाव होनें वाली सीटों को जीतने के लिए दोनों दलों ने अपनी पूरी पूरी ताकत लगा दिया है।
वहीं गुरुवार के दिन गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अन्नूकांत दुबे की नेतृत्व में बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में युवा समर्थक शामिल हो विरोधी दल के खेमें में यह मैसेज दे दिया कि परिणाम सकारात्मक होनें वाला है।
मौके पर रैली में शामिल पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय आनंद झा ने इशारों इशारों में कह दिया की पूरी शहर भारतीय जनता पार्टी,विकास पुरुष निशिकांत दुबे के किए गए कार्यों और देश को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करने के लिए मोदी जी को ही वोट दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता चुनाव को सफल अंजाम तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।
बाईक रैली स्थानीय बीएड कॉलेज से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण किया।