By: Vikash Kumar (Vicky)
देवघर। देवघर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। देवघर सदर अस्पताल के ACMO office में कार्यरत रहे पूर्व हेड क्लर्क शिव कुमार वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और हर संभव उपचार दिया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष चिकित्सा देखरेख में रखा गया है। डॉक्टर पूरी सतर्कता के साथ इलाज में जुटे हैं।शिव कुमार वर्मा ने देवघर सदर अस्पताल के ACMO office में हेड क्लर्क के रूप में लंबे समय तक सेवा दी। वे अपनी ईमानदारी, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे। office संचालन और दस्तावेजी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से अस्पताल कर्मियों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। कई लोग अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
उनके दामाद डॉ. अनूप कुमार, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष हैं, अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं।

