
Deoghar: हेमंत सोरेन की जमानत मिलने के बाद बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
षड्यंत्र के तहत झूठा आरोप लगा सकते हैं, पर न्याय की कलम चलती है सत्य पर-मुन्नम संजय
देवघर। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय तथा समिति के सदस्यों ने फैसले का स्वागत करते हुए खुशियां जाहिर की और इसे सत्य की जीत बताया। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि देश में न्यायपालिका सर्वोपरि है।आप जबरन किसी को अपने सत्ता की ताकत से परेशान कर सकते हैं,
षड्यंत्र के तहत झूठा आरोप लगा सकते हैं,पराजित नहीं कर सकते। परन्तु न्याय का कलम सदैव सत्य के लिए ही चलता है। इसलिए आज आमलोगों को न्यायपालिका पर पूर्ण आस्था और भरोसा है।जिसका नतीजा आज देखने को मिला।
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा और केन्द्र की भाजपा सरकार जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को पहले अस्थिर करना चाहती थी। अन्य राज्यों के तरह खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने की मंशा थी।
राज्य के महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री को अपने पाले में लाने के लिए डराने और झुकाने का हर प्रयास किया गया। परन्तु राज्य के निर्भिक और सच्चे निष्ठावान गरीबों के मसीहा हेमंत सोरेन नहीं डरा और न ही झूका।
जिनके लोकप्रियता को देखकर तथा लोकसभा चुनाव को लेकर इन्हें जबरन जेल में डाला गया था। लोकतंत्र के इतिहास में पहली घटना घटी की किसी राज्य के मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मामला बैबुनियाद और राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है।
यह मामला मनी लोंड्रींग का बनता ही नहीं है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग दुर्भावना पूर्ण तरीके से किया गया कार्रवाई है। जिसका पर्दाफाश आज माननीय उच्च न्यायालय ने कर दिया।
इस दौरान जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे।