
@Deoghar: फेडरेशन के लीडर से नगर आयुक्त की वार्ता का नहीं निकल रहा है नतीजा
लगातार दी जा रही है अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी
देवघर। फेडरेशन के लीडर के साथ नगर आयुक्त से डेढ़ घंटे की वार्ता के बाद भी कोई समस्या का हल नहीं निकला। नगर आयुक्त ने मांगों पर दुलमूल जवाब दिया।एक भी मांगों पर कोई समझौता नहीं हुआ। नगर आयुक्त का जवाब आया है इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल ने कड़ा बिरोध करते हुए कहा है की ऐसा नगर आयुक्त देवघर में नहीं आये थे।
संजय मंडल ने कहा नगर आयुक्त के द्वारा जो पत्र दिया गया है, ऐसा लगता है की कर्मियों के साथ मजाक किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों के समक्ष पत्र को पढ़ा गया इनके पत्र को सिरे से कर्मचारियों ने ख़ारिज कर दिया, फ़िर एक दिन का संकेतिक हड़ताल हुआ है,
10 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल होगा,नगर आयुक्त की ढुलमुल रवैया के कारण कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है,ज़ब तक मांगो को पूरा नहीं किया जायेगा हड़ताल जारी रहेगा।वहीं संजय मंडल ने कहा है समय रहते नगर आयुक्त कर्मचारियों के मांगो को पूरा करे नहीं,नहीं तो नगर निगम चक्का जाम कर देंगे।