
Deoghar: महिला अत्याचार के मामलों का किया गया निष्पादन
देवघर। महिला अत्याचार की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग के सदर अनुमंडल अन्तर्गत महिला कोषांग का गठन ज़ब से किया गया है
तब से लेकर आज तक कोषांग के सदस्यों द्वारा प्रत्येक रविवार को काउंसिलिंग के माध्यम से मामलों का निष्पादन करने का प्रयास किया गया है। अभी तक कोषांग के माध्यम से लगभग दो दर्जन से अधिक मामलों का सुलह समझौता कराया गया है।यह कोषांग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
सुलह समझौता के माध्यम से दोनों परिवारों को बसाने का काम किया है। जिसमें कोषांग के सभी सदस्यों के साथ साथ महिला थानाप्रभारी का भी काफी सहयोग रहा है।
कोषांग के सदस्यों द्वारा महिला थाना में काउंसलिंग का प्रयास किया जाता है। जरुरत पड़ने पर कोषांग के सदस्य पीड़िता के घर तक भी जाती है।पीड़िता को सही न्याय मिले इसका ख्याल कोषांग के सदस्य रखते हैं।
रविवार की बैठक में जेएमएम युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्र वंशी, बिपीन यादव, रशिम सिंह, कुमारी अंशु माला के साथ महिला थाना प्रभारी वंदना हांसदा उपस्थित थे।