
देवघर में 24 और 25 फरवरी को 2 दिवसीय विराट हिन्दू राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन
देवघर में 24 और 25 फरवरी को 2 दिवसीय विराट हिन्दू राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मारवाड़ी कावर संघ में होने जा रहा है, जिसको लेकर आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के महामंत्री ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गयी। मौके पर आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रेम चंद्र झा ने कहा कि गोर्वधन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दिव्य वाणी से जुलाई 2021 घोषणा किए थे की 3.5 वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र होगा इन्ही भावनानुसार भव्य भारत के निर्माण के लिए शेष 11 महीनों के अंदर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जगदगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित आदित्य वाहिनी के झारखंड ग्रुप के सदस्यों के द्वारा देवघर में झारखंड प्रांत का हिंदू राष्ट्र सम्मेलन विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होना है उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भव्य भारत के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सेवा, सत्संग, स्वाध्याय के माध्यम से हिंदुओं को संगठित कर जन जागरण का अभियान चलाने साथ ही झारखंड प्रांत का सम्मेलन होगा जिसमें देवघर जिला में झारखंड प्रांत का हिंदू राष्ट्र सम्मेलन विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और भव्य शोभा यात्रा 25 फरवरी को दोपहर में निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए बाबा मंदिर प्रांगण में इसका समापन किया जाएगा वही 24 फरवरी को देवघर के विभिन्न संघ संगठन एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा प्रथम सत्र में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन कर परिचय सत्र चलाया जाएगा इसके बाद 11 महीने में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी का विचार लिया जाएगा यह सत्र 10:30 बजे सुबह से 3:00 बजे तक चलेगी जिसके बाद दूसरा सत्र 3:30 बजे से देर शाम तक चलाया जाएगा दूसरे दिन के सत्र में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आदित्य वाहिनी के सदस्य एवं संघ संगठनों के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा वही देवघर जिले में आदित्य वाहिनी का गठन सत्र के दौरान ही की जाएगी इसके साथ ही नेपाल के साथ-साथ विश्व के 80 देश हिंदू राष्ट्र के पक्ष में है और आज शंकराचार्य के इस कार्यक्रम से जुड़े हुए वहीं अन्य 13 देश भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के बाद तुरंत इस कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे जिसको लेकर उन्होंने धर्म अनुरागियों से इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आवाहन किया है।