By: Vikash Kumar ( Vicky )
आज 8 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से खास माना जा रहा है। आज दिन की शुरुआत में चंद्रदेव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता और खुद को खुलकर व्यक्त करने की भावना प्रबल रहेगी। वहीं शाम के समय चंद्रदेव का गोचर कन्या राशि में होगा, जिससे सोच ज्यादा व्यावहारिक, योजनाबद्ध और डिटेल ओरिएंटेड हो जाएगी। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव, निर्णय और आत्ममंथन का संकेत दे रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के जीवन में नए बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पारिवारिक मामलों में थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी होगी। शाम के समय कामकाज को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। शाम के समय सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मिथुन राशिफल
आज मिथुन राशि के जातकों की बातचीत की कला लोगों को प्रभावित करेगी। ऑफिस या बिजनेस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। हालांकि दोपहर बाद काम का दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में समय प्रबंधन जरूरी है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। धन से जुड़ा कोई अहम फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा। शाम के बाद स्थिति बेहतर होती नजर आएगी।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के चलते आप हर क्षेत्र में आगे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है। शाम को चंद्र गोचर के बाद खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।

कन्या राशिफल
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्लेषण का है। दिन के दूसरे हिस्से में चंद्रदेव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सोच ज्यादा स्पष्ट और व्यवस्थित होगी। कामकाज में बारीकियों पर ध्यान देंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि शाम के समय मन थोड़ा विचलित रह सकता है, ऐसे में ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों को करियर में कोई नई दिशा मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला है। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। शाम के समय मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी करीबी से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन बातचीत से बात संभल जाएगी। शाम के बाद कामकाज में सुधार दिखेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आपकी मेहनत की सराहना होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और आराम के लिए समय जरूर निकालें।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ या अपने निजी ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें। न्यूज पोर्टल इसकी पूर्ण सत्यता या सटीकता की गारंटी नहीं देता।

