
दुमका लोकसभा क्षेत्र से पुनः दुमका सांसद सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा नेता संतोष तिवारी ने दी बधाई।
भाजपा नेता सह संथाल परगना स्वक्षता प्रभारी संतोष तिवारी ने कहा की दुमका सांसद सुनील सोरेन अपने कामों से जानें जाते है। वही हाल ही में दुमका सांसद सुनील सोरेन द्वारा 157 योजनाओं का शिलान्यास करने से आवाम में खुशी देखी गई। वही शनिवार को लोकसभा चुनाव में दुमका सांसद सुनील सोरेन को पुनः प्रत्याशियों की सूची में इनका नाम शामिल करने से भाजपा नेता संतोष तिवारी के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। वही भाजपा नेता संतोष तिवारी ने कहा की पुनः दुमका सांसद सुनील सोरेन के नाम भेजे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दिया। मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यक्रता मजूद थे।