
दशरथ महथा महासचिव, विनोद खवाड़े अध्यक्ष चयनित
देवघर — देवघर जिला आर्म रेसलिंग संघ का विधिवत गठन रविवार को स्थानीय डेफोडिल गार्डन सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला रेसलिंग संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दूवे उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के तौर पर जामताड़ा से सूरज कुमार और राहुल सिंह भी शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से संजीव कुमार झा को संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद के लिए विनोद खवाड़े का चयन हुआ, जबकि वरीय उपाध्यक्ष के रूप में आशीफ समर, बबलू यादव और सरिता देवी चुने गए।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दशरथ महथा को महासचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव पद पर सुमन कुमार, नितीन वैभव और विद्या देवी को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष की भूमिका करीना कश्यप को सौंपी गई। कार्यकारी सदस्य के रूप में फिरदौस मो., तौफीक, पंकज यादव, आशीष कुमार झा और सुरज कुमार को समिति में शामिल किया गया।
नवगठित समिति ने शीघ्र ही जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त महासचिव दशरथ महथा ने सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।