
Deoghar: देवघर जिला इंटक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
देवघर। जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार देवघर जिला इंटक की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी, मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, महादेव दास, प्रकाश वर्मा एवं ललिता देवी ने मधुपुर प्रखंड के साप्तर, चरपा, पसिया, मिसरना ,गोविंदपुर एवं जमनी पंचायत के कई गांव में कांग्रेस गारंटी कार्ड का वितरण कर हो रहे लोकसभा चुनाव में गोड्डा लोकसभा के महा गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा लोगों से श्री यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान इंटक नेताओं ने कहा कि देश में बदलाव की बयार बह चुकी है आज जो देश में जो माहौल बना है इससे साफ प्रतीत होता है की इंडिया महागठबंधन के पक्ष में माहौल है क्योंकि आज तक जितने सीटों में मतदान हो चुके हैं वहां भाजपा हार रही है क्योंकि देश में बड़ी बेरोजगारी महंगाई एवं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से आम जनता में काफी आक्रोश है
तभी तो भाजपा नेताओं के होश उड़ हुए हैं और सत्ता से बेदखल होने की चिंता में चेहरे का रंग भी उडा हुआ है।