
Deoghar: 19 वर्षीय युवती ने मां पिता से झगड़ा कर खाया जहर इलाज जारी।
पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने मां पिता से झगड़ा कर घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिजन को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। युवती के पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर घरेलू विवाद मां पिता से हुई थी। जिसके बाद सभी लोग देर शाम को घर के अपने अपने काम से फंस गए। वह अपने कमरे में जा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर में उसकी हालत गंभीर होने लगा। मामले की जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाये है। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।