
Deoghar: धनबाद की युवती से शादी का शादी का झांसा देकर यौन शौषण
देवघर। धनबाद बाजार निवासी 20 वर्षीय एक युवती से जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है।
पीड़ित युवती कई दिनों से उसके खिलाफ नगर थाना से लेकर देवीपुर थाना का चक्कर लगा रही है। लेकिन दोनों थाना में उसके विरुद्ध शिकायत नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम को पीड़िता नगर थाना पहुंचकर ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी को मामले के बारे में जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से दोस्ती हुआ था। कई महीना तक बातचीत करने के बाद वह देवघर मंदिर इलाके का एक किराए का मकान लेकर पढ़ाई करने एवं साथ रखने की बात कह कर बुला लिया। कई महीना तक दोनों साथ में रहा।
जून महीना वह अपने किसी काम से घर चला गया। फिर लौट कर नहीं आने लगा। पूरा नंबर ब्लॉक कर दिया। जब वह उसका घर से संपर्क किया तो उसके परिवार वाले ने गाली-गलौज कर भगा दिया।
वहीं युवक से बात भी करने नहीं दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने उसे दांत कर भगा दिया। धनबाद जाकर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
लेकिन धनबाद पुलिस ने मामला देवघर की रहने की बात कह कर फिर से देवघर भेज दिया। इसी तरह पीड़िता कई दिनों से आरोपी युवक के खिलाफ हो मामला दर्ज करने के लिए घूम रही है।