
Deoghar: महुवा चुनने में एक व्यक्ति की हो गई हत्या।
देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के जगनाडीह गांव में 2 अप्रैल 2024 सुबह महुआ चुनने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के 75 वर्षीय वृद्ध चतुर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया था। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर 24 घंटे के लिए वार्ड में भर्ती किया गया था। ठीक होने के पश्चात उसके पुत्र उसे घर लेकर चले गए थे। लेकिन अंदरूनी हालात काफी गंभीर रहने के कारण बुधवार देर शाम को उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र जनार्दन यादव ने बताया कि विपक्ष के दो व्यक्ति ने पिता को जमकर पीट दिया था। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने मामले की जानकारी देवीपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक वृद्ध व्यक्ति का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए होमगार्ड के सहयोग से सदर अस्पताल भेज दिया है।
सदर अस्पताल में शव को सुरक्षित रखा गया है। वही आज शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिजन को सौंप दिया गया है।