
Deoghar : एभीबीपी सारवां इकाई ने मनाया अंबेडकर जयंती।
किया गया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारवां इकाई के द्वारा भीमराव अंबेडकर के जयंती के उपलक्ष्य पर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम सारवां के मंदिर प्रांगण में किया गया। तथा मौके पर क्विज का भी आयोजन किया गया। सारवां इकाई के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि भीमराव अंबेडकर न केवल दलितों के नेता है।
बल्कि वह पूरे देश के नेतृत्वकर्ता थे। जिन्होंने भारतीय संविधान को बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। मौके पर उपस्थित नगर उपाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि भारत के संविधान को आकार देने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान सम्मानजनक है। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया।
क्विज में प्रथम स्थान सपना ने प्राप्त किया। मौके पर नगरअध्यक्ष आशीष राज, नगर उपाध्यक्ष रितिका कुमारी, लक्ष्मी, पूजा, करमि, सपना, प्रीति, अनमोल, खुशी, पीयूष, कृष, आदित्य, राहुल, सीता राम, दीपक मुरारी, संदीप, शिवम बरनवाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।