Deoghar: शैक्षणिक परिसरों में छात्रों से जुड़ी व्यवस्था हो दुरुस्त : शुभम
देवघर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री शुभम राय ने कहा कि इस भिषण गर्मी में शैक्षणिक परिसरों में छात्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पंखा, पानी, साइकिल स्टैंड, शौचालय, साफ सफाई जैसी व्यवस्थाओं का घोर अभाव है।

छात्र लंबी दूरी तय करके पढ़ाई हेतु कॉलेज,विद्यालय, कोचिंग संस्थान के परिसरों में आते हैं लेकिन संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां तक की बहुत सारे छात्र इन समस्याओं के अभाव से बीमार पड़ रहे हैं और परिसर जाने से बच रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्रहित और सामाज हित में कार्य करते रही है।

इस उद्देश्य से, कैंपस को जीवंत रखने के लिए एवं छात्रों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए शैक्षणिक परिसरों के पदाधिकारीयों से मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का आग्रह करती है।

जल्द से जल्द यदि समस्याओं को ठीक नहीं किया जाएगा तो संस्थाओं के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
