
Deoghar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, महागठबन्धन में हार की बौखलाहट है : निशिकांत दुवे
भाजपा प्रत्याशी का प्रेस कांफ्रेंस
देवघर। गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुवे ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान महागठबन्धन दल के स्थानीय नेताओं पर जमकर वरसे।उन्होंने कहा कि ईडी को जो डायरी मिली है उसमें मंत्री हफीजुल हसन और बादल पत्रलेख का भी नाम है इनलोगों को भी ईडी का समन जाना चाहिए।
वहीं भाजपा कार्यकर्ता पर हमला के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीते बुधवार को मेरे कार्यकर्ता विनीता पासवान के ऊपर प्राणडीह गांव में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के भांजे ने हमला किया है। इस मामले को लेकर मैंने एसपी देवघर से बात किया है जल्द एफआईआर होगा, वहीं मेरे कार्यकर्ता मनीष साह पर भी हमला किया गया है, दोनों घटनाएं महागठबन्धन की बौखलाहट को दिखलाता है।मैं अपने कार्यकर्ताओं के लिए लड़ूंगा।
वहीं श्री दुबे ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आग्रह भी किया है। बुलेट का जवाब बैलेट से देना है भारी मात्रा में वोट निकालना है ताकि महागठबन्धन का अस्तित्व ही खत्म हो जाए। श्री दुवे ने कहा कि अभी क्षेत्र में प्रचार के लिए भाजपा के बड़े नेताओं का आगमन गोड्डा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाला है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी संथाल में कार्यक्रम है।
सवाल के जवाब में कहा कि मुझ पर और मेरे कार्यकर्ता पर इस लिए हमला हो रहा है क्योंकि वे लोग जानते हैं मेरे ही कारण सारे अपराधी जेल में है इसलिए वे चाहते हैं सांसद को ही रोक लो। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है न खाने देंगे न खाएंगे।वीते बुधवार को गोड्डा में महागठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए पहुंची कल्पना सोरेन ने निवर्तमान स्थानीय सांसद निशिकांत दुवे को बड़बोलापन और महिला को सम्मान नही देनें वाला बताया था,
इसके जवाब में निशिकांत दुवे ने कहा कि मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं 2013 में हेमन्त सोरेन के ऊपर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगा था, उसने फ़िर से आज से पंद्रह दिन पूर्व एक फ्रेस एफआईआर दर्ज करवाया है।इसने सचमुच बांद्रा के ताज होटल में रेप किया है।इसका इन्वेस्टिगेशन होना चाहिए यह शर्मनाक और निंदनीय घटना है।
बहरहाल चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।