
Deoghar: श्रावणी मेले में बड़ी सौगात — देवघर से दिल्ली के लिए 222 सीटर विमान सेवा शुरू
देवघर। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पहली बार सावन महीने में देवघर से दिल्ली के लिए 222 सीटर विमान सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इस विशेष सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो श्रावणी मेले के दौरान 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चालू रहेगी। यह विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा, जिसके विस्तृत शेड्यूल की घोषणा जल्द की जाएगी।
गौरतलब है कि पहले से ही देवघर-दिल्ली के बीच 180 सीटर फ्लाइट प्रतिदिन सुबह और शाम में संचालित हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए अब बड़ी फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है।
देवघर एयरपोर्ट से अब दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के लिए बेंगलुरु से कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा मिलती है।
देवघर एयरपोर्ट के आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और विस्तारित उड़ान सेवाओं से न केवल संताल परगना और अंग प्रदेश, बल्कि पारसनाथ जैसे धार्मिक स्थलों से जुड़े श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
2022 में देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान शुरू हुई थी और आज यह एयरपोर्ट झारखंड के साथ-साथ देश के प्रमुख महानगरों से जुड़ चुका है।
विशेषताएं:
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 222 सीटर विमान
इंडिगो द्वारा सप्ताह में तीन दिन उड़ान
दिल्ली के अलावा मुंबई और बेंगलुरु से सीधी कनेक्टिविटी
आधुनिक संचार सुविधा और बढ़ते यात्री लाभ