
Deoghar: दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत निश्चित : विपिन देव
रणधीर सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत सबसे ज्यादा मत सारठ से
देवघर। दुमका लोकसभा अंतर्गत भाजपा सारठ विधानसभा प्रभारी विपिन देव की मेहनत को देख कर सारठ की जनता भी वाह वाह कर रही है। बताते चलें कि दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की जीत का परचम लहराने के लिए श्री देव स्थानीय विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में दिन रात मेहनत कर रहें हैं।
इतना ही नहीं प्रभारी श्री देव सारठ क्षेत्र में ही कैम्प किये हुए हैं।वहीं लगातार क्षेत्र में बन बिगड़ रही समीकरण को भाजपा के पक्ष में करने के लिए श्री देव अपनी अनुभव के आधार पर मतदाताओं को गोलबंद करने में सफलता भी पाया है।जिसका नतीजा चुनावी रिजल्ट में निश्चित तौर पर सकारात्मक दिखेगा।वहीं श्री देव कहते हैं वैसे तो चुनाव लोकसभा का है पर सारठ विधानसभा में विधायक रणधीर सिंह ने जो विकास की रेखा खींच दी है उसे मिटाना मुश्किल ही नहीं बल्कि अकाट्य है।
श्री रणधीर सिंह के द्वारा क्षेत्र में सिर्फ विकास ही नहीं किया गया है अपितु जनता की जो सेवा भी की है उसका परिणाम है कि दुमका लोकसभा क्षेत्र के सारठ से ही भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिलेगा।वहीं मंगलवार को दुमका में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद हवा का रुख पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में बह रहा हैऔर निश्चित दुमका लोकसभा से सीता सोरेन की जीत होगी।