
Deoghar :1400 करोड़ की लागत से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन होगा तैयार, केंद्रीय सरकार ने दी मंजूरी।
देवघर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चौपामोड़ से हंसडीहा फोरलेन सड़क की मंजूरी दी है।कुल 1400 करोड़ की लागत से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन तैयार होगा। इस राशि से भूमि का अधिग्रहण भी होगा। फोरलेन में मोहनपुर बाजार, सरैयाहाट बाजार व हंसडीहा चौक बाइपास भी बनेगा।
इन तीनों जगहों पर बाजार से किनारे से बाइपास निकल जायेगा, जिसमें एक भी दुकान व मकान नहीं टूटेगा।फोरलेन का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) करायेगी। एनएचएआइ ने देवघर व गोड्डा डीसी को डीपीआर के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधियाचना भी दिया है। भू-अर्जन विभाग से फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
मार्च से पहले इस फोरलेन का टेंडर निकल जायेगा व टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य चालू हो जायेगा, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर एक वर्ष पहले चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन का डीपीआर बनाने का काम शुरूहुआ था, जिसे प्राथमिकता के आधार पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था।
मोहनपुर, सरैयाहाट व हंसडीहा में बनेगा बाइपास
चौपामोड- हंसडीहा फोरलेन में मोहनपुर, सरैयाहाट व हंसडीहा में बाइपास बनेगा। हंसडीहा में रेलवे फ्लाइओवर बनेगा, मार्च से पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। यह फोरलेन सीधे हंसडीहा-महगामा फोरलेन को कनेक्ट करेगा, देवघर से गोड्डा की दूरी एक घंटे की हो जायेगी, पीएम नरेंद्र मोदी संताल परगना के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। विकास का रथ कभी नहीं रुकने वाला है।
हंसडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा फ्लाइओवर
चौपामोड-हंसडीहा फोरलेन में हंसडीहा- दुमका रेल लाइन पर फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा।हंसडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर यह फ्लाइओवर बनेगा, जिसका अलाइनमेंट फाइनल हो चुका है। चौपामोड़- हंसडीहा फोरलेन व फ्लाइओवर बनने से हंसडीहा महागामा फोरलेन कनेक्ट हो जायेगा। इससे देवघर से गोड्डा की दूरी एक घंटे में तय हो जायेगी, हंसडीहा महागामा फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है।