Deoghar : राज्य में कनकनी और बर्फीली हवाओं का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना।

Deoghar : राज्य में कनकनी और बर्फीली हवाओं का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना।

देवघर। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को बादल छाने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी लेकिन बादल छंटने के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस वजह से ठंड बढ़ेगी। 10 जनवरी को कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

11 और 12 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 11 जनवरी को सुबह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी।

मौसम विभाग रांची ने घने कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर- पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। डाल्टनगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    “झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”

    “झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि” देवघर/रांची। झारखंड के लोकप्रिय नेता और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग के मंत्री, स्वर्गीय…

    झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा ।

    झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा । रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गर्व का पल आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *