
Deoghar: कांग्रेस पार्टी का मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान है जारी
देवघर। देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह का मधुपुर विधानसभा के मधुपुर प्रखंड एवं करौं प्रखंड में जनसंपर्क अभियान जारी है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने बहाल चौधरी, त्रिघुन दास,दानी रमानी, जितेंद्र नापित, रवि दा, रोहित राय एवं अभिषेक सिंह के साथ मधुपुर विधानसभा के मधुपुर प्रखंड के कजरा रामपुर एवं करौं प्रखंड के बेलकियारी में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस अवसर पर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह द्वारा लोगों को झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा गांव के लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके समाधान हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उक्त अवसर पर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के झूठे झांसे में आकर अपना वोट बर्बाद ना करें और फिर से अपना बहुमूल्य वोट देकर झारखंड में गठबंधन की जनकल्याणकारी सरकार बनाएं जो आपकी अपनी सरकार है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार का एक ही उद्देश्य है।
जन सेवा और इसी उद्देश्य के तहत झारखंड की गठबंधन इंडिया सरकार ने अब तक जनता के हित में सारे कार्य किए हैं, जिसका फायदा हर वर्ग को मिल रहा है।