
Deoghar: जसीडीह के जमुआ पत्थर खद्दान में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में।
जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुआ पत्थर खदान में एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ओझा जमुआ निवासी रामदेव दास के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार के दोपहर को स्थानीय लोगों ने जमुआ के पत्थर खदान में एक शव को तैरता हुआ देखा गया।
जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग जुट गए। उसके बाद शव को ग्रामीणों ने खदान के पानी से बाहर निकला, उसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान कि। मृतक के पिता रामदेव दास ने बताया कि उसका बेटा दसवीं का छात्र था।
उसने बताया कि एक माह पूर्व गावं के ही कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट किया था और जान मारने कि धमकी दी थी। उन्हे संदेह है की उन्ही लोगों ने मिलकर उसके बेटे कि हत्या कर खदान के जमे हुए पानी फेंक दिया हो।
उन्होंने बताया कि उसका पुत्र मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास घर से निकला था। देर रात घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करने में जूटे थे वही बुधवार के दोपहर को उसका शव जमुआ के खदान में पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छान बीन कर रही है।