
देवघर। डॉ. राजीव रंजन (अध्यक्ष, झारखंड कुरमी महासभा, देवघर) की अध्यक्षता में देवघर प्रखंड कुरमी महासभा का गठन कोल्हाबाद रोहिणी में किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से विकास कुमार राउत को अध्यक्ष, बैजू कुमार राउत को महासचिव और आत्मा राउत को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिनमें मनोज कुमार राव, विजय कुमार सिंह, पपलू राव, रवि कुमार राउत, दिलीप राउत, बालेश्वर राउत, शिवम राउत, सुभाष राउत, श्यामसुंदर राउत, प्रमोद राउत, मंजू राउत, राजकिशोर राउत, प्रदीप राउत, मोहन राउत, राकेश राउत, नवीन राउत तथा राजीव कांत राउत सहित अनेक अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान पर बल दिया तथा नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।