
Deoghar: देवघर जिला इंटक ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, दी दीर्घायु होने की शुभकामनाएं
देवघर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को देवघर जिला इंटक कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
जलसार रोड स्थित इंटक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह इंटक कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी, महासचिव बबली सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आमजनों के बीच लड्डू भी वितरित किए।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा, “राहुल गांधी का सादा जीवन, स्पष्ट सोच और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ और दीर्घायु रहें ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो और देशहित में सार्थक दिशा मिले।”
जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने भी श्री गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व देश के युवाओं और श्रमिकों के हक में एक मजबूत आवाज बन चुका है।
इस अवसर पर पिंटू, मनोरंजन, नीरज सिंह, गुड्डू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।