
Deoghar: प्रमंडलीय दंत संवर्ग झांसा की बैठक आयोजित।
देवघर। संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के दन्त चिकित्सा पदाधिकारियों (दन्त संवर्ग झासा) की बैठक देवघर जिले में एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, इस बैठक में झारखंड राज्य स्वास्थ्य संघ (झासा)राज्य इकाई के उपाध्यक्ष डॉ शरद कुमार,संयुक्त सचिव डॉ निकेत चौधरी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहीं संथाल परगना के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ आर एन झा, देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा,जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता, संथाल परगना प्रमंडल के पहले दन्त चिकित्सक, चिकित्सा जगत के जाने माने चिकित्सक डॉ एन के दास के अलावा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।इस बैठक में झासा के राज्य उपाध्यक्ष डॉ शरद कुमार ने सभी दन्त चिकित्सको से यह अपील किया कि वे
झासा संगठन को मजबूत करने,जनहित में दन्त सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी अग्रिम भूमिका निभाएं साथ ही दन्त चिकित्सको की जो भी जायज माँगे को जिला स्तर से ले कर विभाग मुख्यालय एवं सरकार तक संघ के माध्यम से रखी जायेगी।
संथाल परगना के देवघर जिला कमिटी के दन्त चिकित्सको द्वारा सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल, एवं बाबा बैद्यनाथ का फोटो एवं पौधा दे कर सम्मानित किया गया।वहीं प्रमंडल अंतगर्त सभी जिलों के दन्त चिकित्सको को भी उपहार स्वरूप पौधा दिया गया।
देवघर के सिविल सर्जन एवं संथाल परगना के क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ आर एन झा ने सभी चिकित्सको से कहा कि वे सभी अपने कर्तव्यनिष्ठा का पालन ईमानदारी से करें और विभाग स्तर से जो भी जरूरतें होंगी उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।इस मौके पर वरीय दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवीश कुमार सिंह, डॉ रितेश वर्मा, डॉ गुनीता, डॉ ऋषव देव,डॉ शाहरुख अकबर, डॉ दीपशिखा, डॉ अभिजीत प्रकाश, डॉ मानस झा,डॉ नवनीता, डॉ गुफरान, डॉ अर्णव, डॉ सुभाष कुमार, डॉ सना गौहर, डॉ ओसिन टोप्पो, डॉ प्रकाश चंद्र बेसरा के अलावा अन्य मौजूद रहे।
इस एक दिवसीय बैठक को सफलता पूर्वक संचालित करने में सदर अस्पताल देवघर के दन्त चिकित्सक सह झासा प्रमंडल के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार,डॉ शालिनी कुमारी एवं डेंटल हैजिनिस्ट प्रभाकर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जबकि मंच संचालन बोकारो की दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहा वर्मा एवं साहेबगंज के डॉ ऋषव द्वारा किया गया।
उक्त आशय की जानकारी संथाल परगना प्रमंडल से झासा के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह दन्त चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल देवघर डॉ राजीव कुमार द्वारा दी गयी है।