Deoghar: अपनी मांगों को लेकर दर्जनों VLE ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापनl
देवघर में सभी भीएलई को मिले सामान्य कार्य अधिकार, इस मांग को लेकर दर्जनों VLE ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है l

बिना भेदभाव किए सभी भीएलई को सामान्य कार्य अधिकार मिलने की मांग को लेकर जिले के दर्जनों भीएलई ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उन्होंने मांग किया कि पंचायत भीएलई को जितना सर्विस मिल रहा है सभी सर्विस बिना किसी भेदभाव के सभी भीएलई को एक समान मिलाना चाहिए । साथ ही कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग से आधार ई केवाईसी का कार्य।

पैक्स संबंधित कार्य गिने चुने लोगों को दिया जा रहा है, यह अधिकार सभी भीएलई को मिले। साथ ही मांग किया कि है कि सीएससी भीएलई द्वारा किए गए कार्य की राशि का भुगतान ससमय किया जाए।

सभी भीएलई को झार सेवा का आईडी मिले और आयुष्मान भारत का सर्विस मिले। मौके पर पूरे देवघर जिला के दर्जनों वी एल ई मौजूद रहे।
