Deoghar: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर और सीएलपी लीडर आलमगीर आलम का पुतला दहन। एमएम
देवघर। मधुपुर। गोड्डा लोकसभा संसदीय सीट पर महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडे को उम्मीदवार बनाने पर विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, देर शाम मधुपुर शहर के गांधी चौक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस सीएलपी लीडर आलमगीर आलम का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन कर किया पुरजोर विरोध।

लोगों ने राजेश ठाकुर गुलाम मीर और आलमगीर आलम मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का नारा था जिसकी जितनी आबादी उतनी उसकी भागीदारी के तहत टिकट नहीं दिया गया। गोड्डा लोकसभा में कुल 21 प्रतिशत अल्पसंख्यक है। वही ओबीसी को भी दरकिनार किया गया।

पूरे झारखंड में कहीं भी अल्पसंख्यक को टिकट न देना का भी विरोध लोगों ने किया। अगर पार्टी इस परn पूर्ण विचार करना चाहिए अगर पार्टी पूर्ण विचार नहीं करती है तो इसका विरोध आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अमेरिका यादव, राजा, परवेज अंसारी, नसीम रजा, इमरान खान उर्फ़ मंगरू, रिंकू, कायाम, साजिद, बहरुद्दीन, उल्फत, तासीफ, अनवर आदि सैकड़ो लोग मौजुद थे।
