
Deoghar: कद्दावर नेता भूपेन सिंह से प्रभावित होकर मौलाना अशरफ समेत दर्जनों समर्थकों के साथ थामा झामुमो का दामन।
सारठ प्रखण्ड क्षेत्र के भाजपा में रहे मौलाना अशरफ समेत दर्जनों लोग रविवार को भाजपा छोड़कर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। वही सभी सारठ झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू के मैत्रित्व में सारठ झामुमो पार्टी कार्यालय में सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कि वह भूपेंन सिंह के कामों से प्रभावित होकर झामुमो का दामन थामे है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय शर्मा एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने सभी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होनेवालों में मौलाना कलीम, मौलाना नदीम,साजिद अंसारी, जैनुल शेख, आलम अंसारी, मोजिद अंसारी, मोइन अंसारी समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है ।इस दौरान मौलाना असरफ ने कहा कि झामुमो मार्टी की पार्टी है। मेरी घर वापसी है।हमलोग निष्ठा पूर्वक इस पार्टी को मजबूत करेंगे। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, प्रखण्ड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष काऊद अंसारी, रामकिशोर यादव, सचिव अनिल सिंह, पथरड्डा मुखिया नन्दकिशोर तुरी, टोनी मिर्जा, रेहान मिर्जा।समेत अन्य लोग मौजूद थे।