
Deoghar: आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः- उपायुक्त
जलवायु परिवर्तन को रोकन के उद्देश्य से अपने घरों में एक-एक पेड़ अवश्य लगाए-विशाल सागर
देवघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने आज समाहरणालय परिसर के प्रांगण में अमरूद का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैसा कि आप जान रहे हैं कि क्लाईमेट चेंज के कारण आज गर्मी के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है,इस वर्ष भी भीषण गर्मी रही है।
ऐसे में हम सभी वृक्षारोपन करते हैं तो जलवायु परिवर्तन रोक सकते हैं और तापमान को हमारे अनुकूल बना सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री विशाल सागर ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए। वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे। वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके।
आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें। इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है। यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे।
सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे प्रयास करने से भी बदलाव आयेगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण के हरा-भरा रखे।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नवीन कुमार ने अशोक का पेड़, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री प्रशांत लायक ने नींबू, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अशोक सम्राट ने नींबू एवं सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी ने अमरूद का फलदार पौधा समाहरणालय परिसर में लगाया। वही मौके पर उपरोक्त के अलावे समाहरणालय परिसर के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।