
Deoghar: झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मनाया लैब टेक्नीशियन दिवस।
देवघर। लैब टेक्नीशियन दिवस के अवसर पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सदर अस्पताल देवघर के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवघर जिले के सरकारी तथा प्राइवेट लैब के भी लैब टेक्नीशियन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की सफलता में वरीय लैब टेक्नीशियन श्री विश्वनाथ बक्शी, अनिल कुमार गुप्ता, संजीव मिश्रा जी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डाॅक्टर रंजन सिन्हा मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल देवघर के प्रथम लैब टेक्नीशियन तथा वर्ष 2007 में सेवा निवृत्त हुए देवघर जिले के सबसे वरीय लैब टेक्नीशियन राम नाथ तिवारी मौजूद रहे तथा पुर्व लैब टेक्नीशियन स्वर्गीय गुलाब चंद्र पांडेय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के शुरूआत में प्रज्ञा कुमारी के द्वारा सिविल सर्जन देवघर को बुके देकर स्वागत किया गया। फिर सिविल सर्जन के अंग वस्त्र देकर बुजुर्ग लैब टेक्नीशियन श्री राम नाथ तिवारी जी को सम्मानित किया गया, फिर केक काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सिविल सर्जन डाॅक्टर रंजन सिन्हा ने लैब टेक्नीशियन के महत्व पर प्रकाश करते हुए कहा कि लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य विभाग के रीढ़ होते हैं जिनके द्वारा किए गए जांच पर ही मरीज का इलाज निर्भर करता है।
कोरोना काल हो या फिर कोई भी स्वास्थ्य आपातकाल उसमें लैब टेक्नीशियन अग्रणी भूमिका निभाते हैं और चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। सिविल सर्जन द्वारा ऐसे कार्यक्रम पर खुशी की व्यक्त करते हुए सभी लैब टेक्नीशियनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं सिविल सर्जन ने कहा कि उनकी इच्छा है कि सदर अस्पताल के लैब को उच्च स्तरीय बनाया जाए और उसके लिए प्रयासरत हैं करीब पच्चास लाख की लागत से अत्याधुनिक मशीनों को जल्द लगाया जा रहा है और उच्च तकनीक के लैब के संचालन हेतु पैथोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति की जा चुकी है।
सिविल सर्जन ने सभी लैब टेक्नीशियनों से उच्च तकनीक का उपयोग जांच में करने का निर्देश दिए।वहीं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सिविल सर्जन को आश्वस्त किया कि सभी लैब टेक्नीशियन अपनी गुणवत्ता को और बेहतर बनाते हुए कार्य करेंगे। और इन्होंने सभी लैब टेक्नीशियनों को एकजुट रहने का आवाहन किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि रंजन, त्रिलोकी नाथ पांडेय, पारसनाथ अम्बे, विश्व नाथ बक्शी, अनिल कुमार गुप्ता, विनय कुमार, विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, प्रज्ञा कुमारी, फार्मासिस्ट संजीव मिश्रा, बबलू दास, बुद्धि नाथ झा, गुरूदेव कुमार, कुबेर कुमार सहित अरुण चौधरी, अनिमेष घोष, विजय किशोर, प्रमोद सोरेन, अरूणानंद झा, मृत्युंजय पांडेय, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।