
Deoghar: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निकाला अधिकार मार्च
हम झारखंडी अपना अधिकार लड़कर लेंगे-संजय शर्मा
देवघर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में झारखंडी अधिकार मार्च टॉवर चौक स्थित पुराने सदर अस्पताल से निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के सभी विंग के सदस्य शामिल हुए।मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि झारखंडियों की हक की लड़ाई हम और हमारी पार्टी लड़ते आ रही है। जेएमएम के पितामह शिबू सोरेन और युवा नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया है।
भाजपा सिर्फ़ अफ़वाह की बदौलत राज्य हांसिल किया था लेकिन झारखंडी पीछे रह गए। हम अपने अधिकारों को लेकर रहेंगे।जिला प्रवक्ता सुरेश शाह ने कहा कि केंद्र सरकार 1932 के खतियान को क्यों नहीं लागू कर रही है?राज्य का बकाया 136 लाख करोड़ रूपया कब देगी है यह बताएं?
भाजपा ने तो 2 करोड़ नौकरी का वादा हर वर्ष देनें का किया था पर रिजल्ट क्या है देश और राज्य की जनता जानती है।हेमंत सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से भाजपा वालों के पेट में दर्द होने लगता है और विरोध में रैली निकालते हैं लेकिन खुद अपने गिरेवान में नहीं झाकते हैं?
इस दौरान पैदल मार्च में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, नेता परिमल सिंह, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, दिनेश्वर किस्कू, प्रवक्ता सुरेश शाह, अजय नारायण मिश्रा, मनोज दास, नंदकिशोर दास, संयुक्त सचिव सूरज झा, नुनु सिंह,
प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी, शीला देवी, रजनी मुर्मू, श्यामाकांत झा, कन्हैया झा, जयप्रकाश मण्डल, सुनील मण्डल, अब्दुल करीम, लखेसर मुर्मू, साकिर अंसारी, नवल हेम्ब्रम, बैबी हेम्ब्रम, इस्तियाक मिर्जा, गोपाल दास, तेजनारायण वर्मा, भागीरथ गोस्वामी, प्रह्लाद दास, युधिष्ठिर यादव,भुषण वर्णवाल, प्रकाश पाण्डे, सोनेलाल हेम्ब्रम, पवन सिह, आबुतालिब अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।