
Deoghar: झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई को लेकर निकला न्याय यात्रा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए शीतला माता की पूजा कर रिहाई की माता से कामना कीl जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला और कार्यकर्ताओं ने पहले न्याय यात्रा मार्च निकाला और उसके बाद माता शीतला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, मौके पर महिलाओं ने कहा कि निर्दोष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा के दबाव में जेल भेजा गया है, लेकिन कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं, और न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जन-जन तक यह संदेश पहुंचा रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा निर्दोष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा है।