
Deoghar: जेएमएम युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन
देवघर। जेएमएम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्म दिन स्थानीय एक होटल के सभागार में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस खुशी के मौके पर जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार शर्मा, केन्द्रीय कमेटी सदस्य श्री सुरेश साह,सिरी सिंह, अजय नारायण मिश्र, युवा महानगर अध्यक्ष नूनू सिंह, महिला जिलाध्यक्ष श्री मति नीलम देवी, प्रखंड अध्यक्ष श्री बिपीन यादव, लखेश्वर मुर्मू, वैभव चंद्र वंशी, प्रकाश पांडेय, संतोष कुमार दास, दीपक कुमार दास, रोहित राव, अनीष प्रताप, मनोज वरनवाल, अक्षय कुमार,पवन कुमार, हरिकेश सिंह, पंकज, विक्की, ललिता दास, मंजु देवी, विधा देवी, राखी देवी, रिंकी देवी, रेखा देवी, उषा देवी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।