
Deoghar: पूर्व सैनिक संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्याऊ का हुआ उद्घाटन
सामाजिक स्तर पर आप पूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय-सी एस,डॉ रंजन सिन्हा
देवघर। पूर्व सैनिक संगठन देवघर की ओर से सदर हॉस्पिटल में प्रचंड गर्मी को देखते हुए आए हुए दूर दराज से मरीज के परिजनों एवं आम जनता के लिए प्याऊ का उद्घाटन देवघर सिविल सर्जन रंजन कुमार सिन्हा के कर कमलो द्वारा किया गया। बताते चलें कि पूर्व सैनिकों की ओर से विगत कई वर्षों से गर्मी में प्याऊ लगाया जाता है। इस मौके पर सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंहा के द्वारा पूर्व सैनिकों के कार्यों का सराहना किया गया और आगे भी समाज सेवा से जुड़े रहने का दायित्व दिया।इस मौके पर अध्यक्ष सुमन कुमार मंडल ने पूर्व सैनिक संगठन देवघर के कार्यों का भी उल्लेख किया चाहे कोविड के समय कई माह खिचड़ी का सेवा,श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा, एवं अन्य कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर काफी संख्या में सैनिकों की उपस्थिति रही जिसमें अरविंद कुमार, सजल सिंह, एके गिरी, आरएन सिंह,डीके सिंह, दीपक कुमार, सुंदर मनी झा, बी भारती, अश्वनी, अवधेश कुमार योद्धा,आई एन झा, प्रभाकर मिश्रा, प्रशांत कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार शामिल हुए।