
Deoghar: कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।
देवघर। गोड्डा लोकसभा का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, आज देवघर गोड्डा लोकसभा के कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है, ओबीसी और एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर निशिकांत दुबे के समक्ष भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर लिया।
दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता तूफान महाथा ने भी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा लोकसभा में कांग्रेस पूरी तरह से टूट गई, ओबीसी और एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है, निशिकांत दुबे ने कहा गोड्डा लोकसभा में सिर्फ मोदी के कार्यकर्ता बचेंगे कांग्रेस में कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं, इसके अलावा इन्होंने कहा कि 24 में को गृहमंत्री अमित शाह मधुपुर में रैली करेंगे और शिवा शिवराज सिंह चौहान 22 मई को महागामा में जनसभा करेंगे निशिकांत दुबे ने कहा अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा समाज मोदी जी के साथ है और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती झारखंड का विकास मोदी जी कर रहे हैं और आगे भी जारी रहेगा निशिकांत दुबे ने कहा है कि मोदी जी देश के पहले पिछड़े प्रधानमंत्री हैं,
उन्होंने गॉंव , गरीब, किसानों व महिलाओं के लिए पिछले 10 साल में एक ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर देवघर ज़िला कॉंग्रेस OBC मोर्चा के अध्यक्ष महादेव पंडित व अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष जवाहर मिर्धा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।