
Deoghar: सुहागिनों ने पति की रक्षा और लंबी आयु की कामना के लिए किया वट सावित्री पूजा।
देवघर। सुहाग की रक्षा और लंबी आयु का प्रतीक बट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह दिखा।इस दौरान सभी सुहागन महिलाएं सज धज कर श्रृंगार किए हाथों में बांस की बनी पंखा और पूजा की थाली के साथ बट बृक्ष के नीचे पहुंची और अपने पति की रक्षा और दीर्घायु के लिए मंगल कामना किया।वैसे पूजा की दो तिथि होनें के कारण असमंजस की स्थिति में कुछ महिलाओं ने रबिवार उपवास रखकर सोमवार को पूजा किया वहीं कुछ सोमवार को उपवास कर मंगलवार को पूजा करेंगी। कहते हैं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं, व्रत कथा सुनती हैं और व्रत का पालन करती हैं। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पुण्य और वरदान प्राप्त होते हैं।मान्यता है कि इसी दिन देवी सावित्री ने अपने तप से यमराज को प्रसन्न कर अपने पति सत्यवान के प्राण लौटा लिए थे। यह व्रत सावित्री की अदम्य निष्ठा और तप का प्रतीक माना जाता है। तभी से सुहागिन महिलाएं सावित्री की तरह अपने पति के जीवन और सौभाग्य के लिए यह व्रत करती आ रही हैं।
