
www.newsbag.in
Deoghar: देवघर के राजाडीह गांव में चला सदस्यता अभियान, सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जेएमएम में दिया समर्थन।
देवघर। प्रखंड संचालन समिति के प्रमुख विपिन यादव, प्रकाश पांडे, गोपाल दास, संतोष दास, सुखलाल हेंब्रम एंव दीपक दास के नेतृत्व में देवघर जिला के मधुपुर विधानसभा अंतर्गत देवघर प्रखंड के राजाडीह गांव में पंचायत खसपैका एवं मसनजोरा पंचायत के संयुक्त सदस्यता अभियान सह पंचायत पुनर्गठन का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आस्था रखते हुए सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण के साथ-साथ सभी ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आभार व्यक्त किया! सदस्यता अभियान में उमड़े जनता का जनसैलाव देखकर यह साफ साबित होता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति निष्ठा रखने वाले जनता का अपार समर्थन देखने को मिला!
खसपैका पंचायत में अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, सचिव सुनील दास, कोषाध्यक्ष विष्णु वर्मा, संगठन सचिव दशरथ वर्मा, उपाध्यक्ष गुड्डू वर्मा, अजीत राजहंस, मनोरंजन राउत, शंभू ठाकुर, संयुक्त सचिव रवींद्र प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष अजीत दास! एवं मसनजोरा पंचायत से मुकेश यादव अध्यक्ष, शिवलाल मुर्मू सचिव, देवेंद्र यादव संगठन सचिव, मनोज वर्मा संयुक्त सचिव, अशोक चंद्र कॉल, उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, उपाध्यक्ष गुलशन यादव कोषाध्यक्ष, चुना गया इस मौके पर जिला संयोजक प्रमुख श्री संजय शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, सूरज झा, महेंद्र यादव, महादेव पंडित, हीरालाल वर्मा, नंदकिशोर दास, मुकेश यादव, देवेंद्र यादव, सुनील दास, देवेंद्र यादव, साजन चौधरी, सपन मिश्रा, भगलू खान, अजीत दास, शशि यादव, पन्ना कॉल, अशोक कॉल, मोहम्मद हकीम, अजीत राजहंस, विश्वजीत राजहंस, शंभू ठाकुर, निरंजन रावत, दशरथ वर्मा, के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।