
Deoghar: मां ने दुधमुहें बच्चे को खिलाया जहरीला पदार्थ फिर खुद खाई, दोनो की हालत गंभीर।
देवघर। मंगलवार को सरवा थाना क्षेत्र के योगबिंदा गांव निवासी एक महिला ने अपने दूध मोह बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाया इसके बाद खुद खाकर आत्महत्या का प्रयास की।
जिसकी जानकारी उसके परिजन को होते ही दोनों को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल देवघर पहुंचा है। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दूध मुंह है बच्चे को पिक वार्ड में भर्ती कर दिया है। वही उसकी मां को महिला इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मामले की जानकारी डॉक्टर ने बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को देती है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ था। झगड़ा झंझट होने के बाद पति घर से काम के लिए निकल गया था।
घर में अकेली देख महिला ने पहले 20 -25 दिन का दुधमुहेन बच्चे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद खुद खा कर सो गई। इसी दौरान बच्चे काफी जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी घर के सामने वाले को होते ही लोग घर दौड़ कर पहुंचे।
जिसकी जानकारी महिला के पति को दी। सूचना मिलते महिला का पति घर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचा। दोनों का इलाज चल रहा है।