
Deoghar: नगर निगम के सफाई कर्मियों ने काम का किया बहिष्कार
मांगे नहीं मानी गई तो श्रावणी मेला के दौरान झेलना होगा कर्मचारियों का आक्रोश : संजय
देवघर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर निगम डिपो परिसर में दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक कार्य बहिष्कार कर सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि बीते 24 जून को नगर आयुक्त के द्वारा मांगों पर वार्ता के लिए पत्र के माध्यम से बुलाया गया था,लेकिन वार्ता के दौरान मांग पत्र पर कोई बात नहीं हुई।केवल मौखिक रूप से आश्वासन मिला। संजय मंडल ने बताया कि कर्मचारियों के मांगों पर नगर के अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहै है, केवल टाल मटोल की नीति अपनाई हुई है। कर्मचारियों के साथ धोखा देने का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम की घोषणा के साथ अब आगामी 2 जुलाई को नगर आयुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल होगा, उसके बाद भी अगर नगर आयुक्त हमारी मांगे नहीं मानते है, तो 10 जुलाई के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करना पड़ेगा।फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया की नगर आयुक्त कर्मचारियों के मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया हुआ है।
जिससे कर्मचारी में आक्रोश बढ़ रहा है।वहीं दूसरी ओर प्राइवेट एजेंसी को हर संभव कोशिश किया किया जा रहा है की कैसे इनके कर्मचारियों को आपस में तोड़कर काम में लगाया जाए। इस दोहरी नीति मानसिकता को सफल नहीं होने देंगे। कर्मचारियों के पांच सूत्री मांगों को हर हाल में पूरा करना होगा।
आने वाले सावन महीने में प्राइवेट एजेंसी को जो काम दिया गया है उसे भी रोकने का काम करेंगे। हमारी मांगो को पूरा करें अन्यथा सावन में कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।