
Deoghar: देवघर में राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की बैठक सम्पन्न, विनोद सिंह बने प्रदेश महासचिव, शेष नारायण सिंह प्रदेश सचिव
मैथन/देवघर। राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बाबा नगरी देवघर में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने की।
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों से विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। धनबाद के विनोद कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव, मैथन के शेष नारायण सिंह को प्रदेश सचिव, दीपक सिंह को प्रदेश सह संयोजक और रोहित महतो को धनबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज जातिगत बंटवारे के कारण कमजोर हो रहा है और जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने ‘जात-पात की करो विदाई, हिन्दू हिन्दू भाई भाई’ का नारा देते हुए सभी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर राय ने कहा कि जनसंख्यात्मक असंतुलन और एक वर्ग विशेष द्वारा जानबूझकर की जा रही अंधाधुंध संतानोत्पत्ति को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उपाय नहीं किया गया, तो यह भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय संतुलन के लिए घातक हो सकता है।
कार्यक्रम का संचालन नव नियुक्त प्रदेश महासचिव विनोद सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव शेष नारायण सिंह ने प्रस्तुत किया।