
Deoghar: सत्संग नगर के समीप, अज्ञात वाहन में महिला को मारा धक्का, सदर अस्पताल में भर्ती।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर के समीप अज्ञात वाहन ने एक महिला को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी, परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर घायल महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल महिला का इलाज कर उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया रीना सिंह खरीदारी करने के लिए पास के ही दुकान जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इन्हें जोरदार धक्का मार दिया, और धक्का मार कर चालक वाहन लेकर भाग गया, फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है, इधर महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।