
Deoghar: 19 अप्रैल को सांसद निशिकांत दुबे मोहनपुर थाने में लगाएंगे हाजिरी पढ़े, क्या है पूरा मामला?
देवघर। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को देवघर के मोहनपुर थाना के द्वारा एक नोटिस देते हुए उन्हें 19 अप्रैल 2024 को थाना बुलाया गया है, घटना के संबंध में आपको जानकारी दे दें कि 27 फरवरी 2022 को निशिकांत दुबे अपने समर्थकों के साथ मोहनपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे।
इसी क्रम में इनका स्कॉट मोहनपुर थाना की पुलिस कर रही थी, सांसद ने सैकड़ो गाय को ले जाते हुए देखा इसके बाद स्कॉट पार्टी में उन्हें पकड़ लिया। सांसद द्वारा गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए इन्हें पकड़ने का आदेश दिया, लेकिन इसके बाद मोहनपुर थाना में एक व्यक्ति के द्वारा सांसद पर मामला दर्ज कर दिया गया, अब चुनाव का समय है और सांसद को मोहनपुर थाना द्वारा एक नोटिस जारी कर उन्हें 19 अप्रैल 2024 को थाना में हाजिर होने का फरमान जारी किया गया है।
जिसके बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह भारत के संविधान और कानून के पालक है, गाय तस्करी के लिए जा रही थी जिसे इन्होंने रोका है, झारखंड सरकार के इशारे पर चुनाव के समय इन्हें परेशान करने के नियत से किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मुकदमा कराकर थाने में उपस्थित होने का फरमान जारी किया गया है। सांसद ने दावे के साथ कहा कि गाय बांग्लादेश जा रही थी, जिसे इन्होंने रोका है, लेकिन झारखंड सरकार के इशारे में इन्हें परेशान करने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है, यह कानून को पालन करने वाले हैं।
और मोहनपुर थाना में यह जरूर जाएंगे। और अपनी बातें रखेंगे यह झारखंड सरकार की तरह भगोड़ा नहीं है, कानून को जब भी जिनकी जरूरत पड़ेगी यह मौजूद रहेंगे।