
Deoghar: 154 वाहिनी के निर्देश पर घर घर जाकर किया गया तिरंगा का वितरण।
देवघर। कमाण्डेन्ट 154 वाहिनी के निर्देश के अनुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक श्रावणी मेला के ड्यूटी के साथ साथ देवघर में हर घर तिरंगा अभियान के मुहिम के तहत राष्ट्री झंडा तिरंगा को घर घर जाकर वितरण किया और गांव के लोगों को भी इस मुहिम में शामिल किया।
जिसके अतर्गत उक्त मुहिम को मद्देनजर रखते हुए एडहॉक कमांडेंट केरिपुबल श्रावण मेला 2024 देवघर समवाय अधिकारी ई/154 बट्टा अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने स्थानीय लोगों एवं उच्च
माध्यमिक विद्यालय चित्तोलोढिया के बच्चों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया।सभी ने मिलकर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा के साथ घर घर जाकर रैली कर राष्ट्र के प्रति सद्भावना राष्ट्रीय अखंडता बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया और इस मुहीम को निरंतर आगे बढाने का अथक प्रयास किया गया।
इस अवसर पर एडहॉक कमाण्डेन्ट दलजीत भाटी, विजय सिंह मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का आधार है हम सब का यह उत्तरदायित्व है कि हम सब अपने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखें।