
Deoghar: पंचायत स्वयंसेवक अब पंचायत सहायक संघ के नाम से जानें जायेंगे।
देवघर। सारठ। कैबिनेट में राज्य सरकार द्वारा सहायक पंचायत सहायक को 2500रु. का मानदेय देने की घोषणा किए जाने पर सारठ प्रखंड के पंचायत सहायक में काफी हर्ष है। वहीं पंचायत स्वयंसेवक संतोष कुमार ने बताया कि हम लोग 7 साल तक इमानदारी पूर्वक काम किया। आज झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा हम लोगों का सम्मान करते हुए 2500 का निश्चित मानदेय देने का घोषणा किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम समेत सभी को आभार जताया।
सभी ने कहा की हमलोग जो पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों की मांग को मानते हुए। उन्हें पंचायत सहायक का दर्जा दिया और सैलरी देने का निर्णय लिया।
पंचायत सेवकों का ग्रामीण विकास की योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और लंबे समय से सभी मानदेय के लिए आंदोलन कर रहे था, लेकिन आखिरकार लंबे आंदोलन का परिणाम बेहतर हुआ, और चंपई सोरेन सरकार ने मांगों को पूरा कर दिया।आखिरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के लोगों को सरकार ने तोहफा दे ही दिया। होली से पहले पंचायत सहायक का दर्जा के साथ 25 00 रुपए मानदेय देने की घोषणा सरकार की ओर से की गई है। इसे लेकर चंपई सोरेन कैबिनेट ने प्रस्ताव लाया। जैसे ही कैबिनेट से इसकी घोषणा हुई पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के लोगों काफ़ी में खुशी है। वही सभी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक प्रखंड समन्वयक प्रखंड नाजिर बीपीओ समेत पदाधिकारी को मिलकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। मौके पर दर्जनों पंचायत सहायक मजूद थे।